मऊ, जून 15 -- मऊ, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के सभी विकास खंडों में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को जनकल्याण शिविरों एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। यह आयोजन 14, 15 एवं 16 जून तक संचालित किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी लिए गए। यह भी पढ़ें- जनकल्याण शिविर में लोगों को दिया योजनाओं की जानकारीजन कल्याण शिविर का आयोजन मधुबन संवाद के अनुसार ब्लॉक फतहपुर मंडाव परिसर में रविवार को जन कल्याण शिविर एवं सावस्थ मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेहपुर मंडाव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम रहे। मेला में आये अतिथियों ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया औ...