अयोध्या, जून 16 -- रौजागांव संवाददाता। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान के अंतर्गत रुदौली ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याणकारी मेले का मंगलवार को समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। ग्रामीणों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और कई लाभार्थियों ने मौके पर ही योजनाओं के लिए पंजीकरण भी कराया। विधायक ने 19 जून को मां कामाख्या नगर पंचायत में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा, एडीओ (आरडी) भगवानदीन, जनप्रतिनिधिगण, ग्राम प्रधान गण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जन चौप...