जनकल्याण मेला में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
गाजीपुर, जून 15 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक मुख्यालय स्थित विधायक स्व. कृष्णानंद राय स्मृति सभागार में आयोजित त्रिदिवसीय जनकल्याण मेला में लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जानकारी के अभाव में अनेक पात्र लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर पर लगभग सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने कहा कि मेले का उद्देश्य लोगों को कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, समाज कल्याण सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है। यह भी पढ़ें- जन कल्याण मेले में गूंजीं सरकार की योजनाएं, विभागों ने लगाए जागरूकता स्टॉल उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.