सुल्तानपुर, जुलाई 30 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों को टालें नहीं, उनको समयबद्ध पूर्ण करने के लिए प्रयास करें तथा अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समय को ध्यान में रखते हुये अपनी सोच को क्रियेटिव करें। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा वर्तमान में जनपद पिछले माह की 20 वें स्थान से नौवें स्थान पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : औलख पं. दीनदयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत उपलब...