हरदोई, दिसम्बर 27 -- पाली, संवाददाता। नगर के रामलीला मैदान में उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने किया। यह प्रदर्शनी शनिवार से सोमवार तक आमजन के दर्शन हेतु खुली रहेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मुख्य अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी को जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया। इस प्रकार की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को योजनाओं की सही जानकारी मिलेगी और वे लाभ के भागीदार बन सकेंगे। मंडल अध्यक्ष पाली राकेश रंजन त्रिवेदी, दीपांशु सिंह, अजीत बाजपेई, शिवम तिवारी, राजीव मिश्रा, अशुतोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.