बदायूं, अप्रैल 10 -- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शीराज आलम ने भसराला गांव में बैठक की। इसके बाद घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा। जनसंपर्क के दौरान आलम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। शीराज आलम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मंडल मंत्री कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र राठौर, आयोजक प्रधान मोहम्मद उवैस, शक्ति केंद्र संयोजक ओमेंद्र सिंह यादव, कप्तान सिंह यादव मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.