जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- देह व्यापार कराने वाली दो संचालिका सहित आठ युवक गिरफ्तार बरामद छह नाबालिग लड़कियों को भेजा जा रहा सीडब्लूसी के पास अरवल, निज संवाददाता। अरवल पुलिस ने बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर देह व्यापार शामिल 16 महिलाओं को मुक्त कराया गया। जिसमें छह नाबालिग लड़की शामिल हैं। वहीं दो संचालिका और छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के क्रम में पुलिस टीम को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। सभी नाबालिग पीड़िता को बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) में भेजा जा रहा है तथा बालिग पीड़िता को विश्वास सकल्प हमाना पूनर्वास केन्द्र भेजा जा रहा है। साथ हीं गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि जनकपुर धाम (रड लाईट) एरिया...