नई दिल्ली, फरवरी 6 -- दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत के मामले में दिल्ली सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने जानकारी दी है कि जल बोर्ड के तीन अधिकारी जेई, कार्यकारी अभियंता और एई सस्पेंड होंगे और साथ ही और जो कंपनी यहां पर काम कर रही थी उस कंपनी के ऊपर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।क्या बोले जल मंत्री? प्रवेश वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा 'दोनों तरफ 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेड लगाए गए थे। पिछले दो दिनों में यहां एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। उन्होंने बताया कि साइट पर एक जगह ऐसी है जहां पर टू-व्हीलर घुस सकता है। सड़क पर अभी एक ही लेन चल रही है और उसपर ट्रैफिक रहता है इसलिए कुछ लोग उस सड़क का इस्तेमाल करते थे ताकि वह जल्दी निकल सक...