बरेली, मई 11 -- शहर के वार्ड 50 स्थित मोहल्ला जनकपुरी में पेयजल पाइप लाइन फटने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनकपुरी चौराहा स्थित दुर्गा शक्ति मंदिर के पास पाइप लाइन टूटने के कारण हजारों लीटर साफ पानी रोजाना सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। मंदिर के आसपास लगातार जलभराव होने से वहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलकल विभाग की लापरवाही से नाराज स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पार्षद सतीश कातिब से की। इसके बाद पार्षद ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को शिकायत देकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- जलकल विभाग की लापरवाही पर पार्षद धरने पर बैठे पार्षद ने नगर आयुक्त को बताया कि मुख्य चौराहे और धार्मिक स्थल के पास जलभराव होने से न केवल पानी की ...