जनकपुरी में करोड़ों की ज्वैलरी के साथ दो किशोरों सहित तीन पकड़े
नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जनकपुरी इलाके में करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने पोसंगीपुर गांव से दो नाबालिग और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.15 करोड़ रुपये मूल्य की ज्वैलरी और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़ित अशोक लिफाफा स्टोर चलाते हैं और अपने परिवार के साथ पोसंगीपुर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी की रात दुकान और मकान बंद कर किराए के घर चले गए थे। अगले दिन सुबह लौटने पर सीढ़ी की दीवार में छेद और तीनों मंजिलों के कमरों के ताले टूटे पाए गए। घर के अंदर सामान बिखरा था और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी गायब थी। शिकायत पर इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, एसआई मनोज कुमार और एसआई आशीष की व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.