जनकपुरी बाइकर मौत मामला : दिल्ली पुलिस ने फरार कॉन्ट्रैक्टर हिमांशु गुप्ता को उदयपुर से दबोचा
नई दिल्ली, मार्च 10 -- दिल्ली के जनकपुरी में पिछले महीने सड़क पर खोदे गए गड्डे में गिरने से हुई एक बाइकर की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य कॉन्ट्रैक्टर हिमांशु गुप्ता को आज राजस्थान के उदयपुर से धर दबोचा। घटना के बाद से फरार चल रहा हिमांशु उदयपुर में ही छुपा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद अब उसे दिल्ली लाया जा रहा है। बता दें कि जनकपुरी में 5 फरवरी 2026 की रात दिल्ली जल बोर्ड के एक खुले 20 फीट गहरे सीवर के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत हो गई थी। कमल ध्यानी रोहिणी स्थित एक निजी बैंक में जॉब करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.