गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र शाहपुर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत आयोजित किया गया। शिविर में फिजिशियन डॉ ऋत्विक राणा सिंह, डॉ सतीश तिवारी व डॉ. प्रतीक त्रिपाठी ने ब्लड प्रेशर डायबिटीज के मरीजों की स्क्रीनिंग की। हड्डियों के बीमारी की जांच की। शिविर में आंखों का भी परीक्षण किया गया। मरीजों को परामर्श के साथ जन औषधि केंद्र से ही दवा उपलब्ध उपलब्ध कराई गई। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, कंप्लीट ब्लड काउंट(सीबीसी) और थायराइड की जांच फ्री में हुई। इस दौरान मोहित मिश्रा, दयाशंकर तिवारी, शिवम दूबे, हृदेश कश्यप, आलोक त्रिपाठी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...