सुल्तानपुर, मार्च 9 -- सुलतानपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के जनऊपुर गांव में बच्चों के विवाद से शुरू हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार रात पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक घायल का इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है। गुरुवार शाम जनऊपुर गांव में होमगार्ड जवान वीरेंद्र सोनकर और रमेश सोनकर के परिवारों के बच्चों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान रमेश चंद्र सोनकर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि गोली लगने से वीरेंद्र सोनकर के बेटे मोहित सोनकर की मौत हो गई। मोहित के भाई मंगल सोनकर को भी गोली ...