उरई, मार्च 16 -- कालपी। कालपी व महेवा पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों ने 95 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी उदनपुरा में डॉ. अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 62 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें 39 पुरुष व 23 महिला मरीज शामिल रहे। शुगर के सात टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 6-6 मरीजों की जांच की गयी। डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों व स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। पीएचसी महेवा में डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में मेले में 33 मरीजों का इलाज किया गया। मेलो में टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में नागरिकों जागरूक किया गया। डॉक्टर पोरवाल ने नागरिकों को जागरुक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मौसम बदल रहा है बदलते हुए ...