अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या। मिल्कीपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय धनेठी में मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन संपन्न हुआ। इस मेले में कुल 38 मरीजों को निःशुल्क इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित लाभ मिला। डा. गायत्री प्रसाद मौर्या ने मरीजों की चिकित्सकीय जांच की। जांच के दौरान सबसे ज्यादा 32 मरीज सर्दी खांसी और जुकाम से पीड़ित पाए गए। उन्होंने इसे बदलते मौसम का प्रभाव बताया। वही त्वचा रोग के एक, हृदय रोग के दो, हड्डी रोगों से पीड़ित दो व खून की कमी के एक मरीज का इलाज किया गया ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...