एटा, अप्रैल 5 -- एटा। रविवार को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला की सत्यता परखने के लिए सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद सहित 15 नोडल अधिकारियों ने दौड़ लगायी। सीएमओ ने सीएचसी बागवाला पर जन आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि रविवार को 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 1574 मरीजों ने पहुंचकर उपचार लिया है। जिसमें 718 पुरुष, 595 महिलाएं, 259 बच्चे शामिल रहे। जिनको स्वास्थ्य केन्द्रों पर मौजूद चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ ने जांच कर उपचार दिया। मेला में मरीजों की निशुल्क हैपेटाईटिस बी-सी, नेत्र, लीवर, डेंगू, मलेरिया, क्षयरोग, हाईपरटेंशन, सुगर की जांच हुई। जांच के बाद मरीजों को दवाएं प्रदान की गई। मेला में पहुंची गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। सीएमओ ने बताया ...