समस्तीपुर, जून 18 -- बिथान। डिग्री कॉलेज का वर्ग संचालन बिथान में कराने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से प्रखंड मुख्यालय परिसर में चल रहा अनशन बुधवार को प्रशासन के हस्तक्षेप व आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। हालांकि आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी मांगों पर ठोस और संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा पुन: आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। डिग्री कॉलेज के वर्ग संचालन और भवन निर्माण की मांग को लेकर चल रहे इस जनआंदोलन ने बुधवार को उस समय नया मोड़ ले लिया, जब रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार स्वयं बिथान पहुंचकर अनशनकारियों से वार्ता की। उन्होंने आंदोलनकारियों का ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर मामले में सकारात्मक पहल की जाएगी और विस्तृत प्रतिवेदन...