बेगुसराय, अप्रैल 30 -- नावकोठी, निज संवाददाता। गुरुवार को दिवंगत पूर्व मुखिया अजय सहनी के द्वादश कर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भाग लिया।
सभा में नेताओं का योगदान सभा में नेताओं ने दिवंगत नेता के संघर्षों को याद करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। भाकपा के जिला मंत्री पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि आज देश में सामंती विचारधारा फिर से सिर उठा रही है, जो युवाओं के मस्तिष्क को प्रभावित कर सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि नई पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। ऐसे में किसानों, मजदूरों, छात्रों और नौजवानों के मुद्दों को लेकर व्यापक जनआंदोलन खड़ा कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.