कटिहार, फरवरी 18 -- कटिहार निज संवाददाता स्थानीय सर्किट हाउस में जिला जनता दल महानगर के सेक्टर अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। चारों सेक्टर के पर्यवेक्षक और डीआरओ उपस्थित थे। अध्यक्षता महानगर निर्वाचन पदाधिकारी नरेश शर्मा ने की। उन्होंने 22 फरवरी को होने वाले सेक्टर अध्यक्ष के निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश से आए दिशा निर्देशों को भी विस्तार से बताया। विनोद कुमार ,चंद्र प्रकाश चौबे, सौरव कुलकर्णी, प्रिंस सिंह, विक्रम राय, अजय कुमार तांती, संजय पासवान, जितेंद्र महतो, सुशील कुमार सुमन, मुकेश सिंह, संजीव श्रीवास्तव, प्रमोद राय, प्रमोद साह आदि बैठक में उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.