गोपालगंज, अप्रैल 11 -- गोपालगंज। जनता दल यूनाइटेड के संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने शनिवार को जिले में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर आम लोगों से संवाद किया तथा पार्टी के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। मौके पर उमाशंकर शर्मा, राधेश्याम साहनी, हरिश्चंद्र प्रसाद पटेल, शैलेश कुमार तिवारी, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...