सीवान, सितम्बर 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जदयू की प्रदेश सचिव व सीवान जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव को उनकी पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

निष्कासन का कारण जदयू नेत्री के पति व शिक्षक नेता प्रो. जयराम यादव को राजद की ओर से सारण शिक्षक निर्वाचन में एमएलसी उम्मीदवार बनाने के बाद पार्टी ने यह कार्रवाई की गई है। इस संदर्भ में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी शंभु कुशवाहा द्वारा जारी पत्र में इस संगीता यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, पत्र में उनके पति के राजद उम्मीदवार बनने या उनके स्वागत करने को लेकर की गई कार्रवाई में सीधे तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया है।

राजनीतिक चर्चाएँ इधर, संगीता यादव को निष्कासित किए जाने की चर्चा राजनीतिक व स...