मधुबनी, अगस्त 24 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। जदयू के प्रखंड संगठन में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। अब तक तीन बार प्रखंड अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। पहले सूर्यदेव सिंह प्रखंड अध्यक्ष बने। जो समता कालीन अध्यक्ष रहे। उनके चयन के दौरान मारपीट की घटना को लेकर एफआईआर तक दर्ज हुई। तब बलराज सहनी को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री सहनी के बाद बीते 6 जुलाई को प्रदेश मुख्यालय ने जिला संगठन प्रभारी की अनुशंसा पर अरविंद पासवान को प्रखंड अध्यक्ष पद पर अनुमोदित किया। हालांकि, 22 अगस्त को फिर से प्रखंड अध्यक्ष में बदलाव हुआ। वर्तमान में बदलाव प्रखंड अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष व जिला कार्यक्रम समन्वयक के बीच तालमेल की कमी और कार्यों में बाधा की शिकायतों के आधार पर श्री पासवान को प्रखंड अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया। इसके साथ ही फि...