नवादा, मार्च 20 -- Ex Minister Rajballabh Yadav Son Death: बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वह नवादा में पथरा इंग्लिश में घर के पास ही थार चला रहे थे। इस बीच थार अनियंत्रित होकर पास में ही एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी देर रात मौत हो गई। राजबल्लभ यादव के दो पुत्र हैं। छोटे पुत्र की अचानक इस तरह मौत होने से राजबल्लभ यादव के परिवार में मातम छा गया। जानकारी मिल रही है कि अखिलेश कुमार का शव पटना से नवादा स्थित उनके पैतृक गांव पथर इंग्लिश लाया जा रहा है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है...