मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जनता दल (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि वे सही समय आने पर अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर पत्ता खोलेंगे। कहा कि जदयू में उनकी वापसी पर अब पार्टी नेतृत्व को निर्णय लेना है। वे शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मुजफ्फरपुर आए थे।वे शहर के सदातपुर स्थित एक निजी होटल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। कहा कि पार्टी में शामिल होने को लेकर उनकी तरफ से कोई बाधा नहीं है। इसको लेकर गेंद अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पाले में है। उनको ही इस बारे में फैसला करना है। फिलहाल वे सही मौका आने पर अपने राजनीतिक फैसले लेंगे। इसकी सूचना सभी संबंधित लोगों को समय पर दे दी जाएगी। निशांत कुमार के राजनीति में आने के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि उनको मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.