मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जदयू के मुंगेर जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद सामने आया है। जिलाध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों ने निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की है। उम्मीदवार शिव शक्ति कुमार सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दिए आवेदन में कहा है कि, उनके अलावा हिना नाजनीन और सौरभ निधि भी चुनाव मैदान में थे। इसके बावजूद पार्टी संविधान की अनदेखी कर एक पक्षीय तरीके से सौरभ निधि को विजयी घोषित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि, बहु-उम्मीदवार की स्थिति में चुनाव प्रदेश नेतृत्व को सौंपने का प्रावधान है, जिसे नजरअंदाज किया गया। इधर, हिना नाजनीन ने भी बिहार निर्वाचन पदाधिकारी को भेजे आवेदन में भी यही आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि, निर्वाचन पदाधिकारी और पर्यवेक्षक ने दबाव...