सासाराम, सितम्बर 8 -- कोचस, एक संवाददाता। जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को सासाराम रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तर पर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। इसमें दो अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को भी स्थान दिया गया। इस दौरान पंचायत अध्यक्षों का मनोनयन भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...