सहरसा, जून 14 -- पतरघट। पतरघट जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार साह एवं जिला जदयू महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद सादा शनिवार को सहरसा जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर निजी कार्य से सहरसा जा रहे थे। इसी दौरान पतरघट- सौर बाजार मुख्य मार्ग पर सौर बाजार के समीप एक पिकअप वाहन को साइड देने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जदयू कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

हिंदी हिन्दुस्ता...