मधेपुरा, मई 23 -- चौसा। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी के चौसा प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोज प्रसाद को मनोनीत किया है। बताया गया कि मनोज प्रसाद सातवीं बार प्रखंड अध्यक्ष बने है। प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद श्री प्रसाद ने सीएम सम्राट चौधरी व पूर्व सीएम नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा सहित पार्टी के वरीय पदाधिकारी के प्रति आभार प्रकट किया है। इस मनोनयन पर सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी, पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे, मुर्शीद आलम, कौशल कुमार यादव, दिलीप मंडल, रोहित कुमार, जीवन ज्योति, सोनेलाल राय, संजय कुमार संजू, संजय राय, ज्ञानदेव राय, राम-लखन चौधरी, अबु सालेह सिद्दकी, नवल नवाब आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी। यह भी पढ़ें- जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने मनोज यह भी पढ़ें- प्रखंड अध्यक्ष बनने पर हर्ष यह भी पढ़ें- नवीन बने खोदा...