जहानाबाद, मार्च 5 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत करपी खेल मैदान के निकट से जदयू पंचायत अध्यक्ष रवींद्र वर्मा की बाइक चोरी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को उन्होंने अपने दरवाजे के पास खड़ी की थी। इसी बीच शाम के समय अज्ञात चोरों ने बाइक चुरा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मामले की सूचना करपी थाना को दी गई। इस संबंध में धीरेंद्र कुमार वर्मा के बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध करपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र खु...