मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जदयू ने विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इस क्रम में प्रदेश प्रवक्ता और पिछले चुनाव में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार रहे अभिषेक झा ने रविवार को एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया। इस हेल्पलाइन पर शिक्षकों और युवाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी। इसकी घोषणा अभिषेक झा ने सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षकों और युवाओं की बेहतरी के लिए बहुत कुछ करती आ रही है। शिक्षकों की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के सुधार किए गए है। इसी क्रम में पार्टी ने उनकी समस्या के निदान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (7294893444) शुरू किया है। इस नंबर पर किसी भी कार्यदि...