मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला जदयू व महानगर जदयू ने अलग-अलग कार्यक्रम कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला जदयू ने जूरन छपरा जिला परिषद मार्केट परिसर स्थित प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। इसमें पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की फोटो पर फूल चढ़ाकर उनके आदर्शों को याद किया। सभी ने उनको अहिंसा का पुजारी बताया। कुशवाहा ने कहा कि बापू ने जुल्म का प्रतिकार करने के लिए हम सभी को अहिंसा जैसा अचूक हथियार दिया। वहीं, महानगर जदयू ने एलएस कॉलेज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। इस दौरान जदयू महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और सत्याग्रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.