मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एक निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी ने लगातार सर्वाधिक दिनों तक सत्ता में बने रहने का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। इसको लेकर जिला जदयू इकाई ने उनको बधाई दी। जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सहित कई पूर्व जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने 4399 दिनों तक लगातार सत्ता में बने रह कर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ा है। इससे पता चलता है कि लोगों को उनमें अटूट विश्वास है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का यह 12 साल सेवा-सुशासन का रहा है। डबल इंजन की सरकार के इस सफर को पूरा करने में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का भी भरपूर सहयोग रहा है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री को बधाई बधाई देनेवालों में सौरभ साहेब, रंजन कुमार, मनोज कुम...