मधुबनी, जुलाई 12 -- मधुबनी। जनता दल (यूनाइटेड) की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड अंतर्गत गंगद्वार गांव निवासी रंजीत कुमार झा को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा लगातार चौथी बार उन्हें प्रदेश कमेटी में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने से जिले सहित मिथिलांचल के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुचाने में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर श्री झा ने जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त है।

हिंदी हि...