बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- फोटो: रामदहीन: हिलसा में चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते परिजन व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के कौशिक नगर में जदयू के दिवंगत नेता रामदहिन यादव की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले नालंदा नवनिर्माण अभियान के समय से ही उनसे जुड़े थे। उनके पुत्र सौरभ और राहुल कुमार ने बताया कि पिता आजीवन नीतीश कुमार की नीतियों के प्रति समर्पित रहे। पूर्व विधायक रामचरित्र प्रसाद सिंह, उषा सिन्हा, राजू यादव, धनंजय कुमार, नवल यादव, नरेश अकेला समेत कई नेताओं ने उन्हें याद किया। मौके पर ज्ञानी देवी, सोनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, कृतज्ञ भारती, खुशी कुमारी, आरव सिंह, रेयांश राज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.