बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- जदयू नेता भागीरथ महतो को दी श्रद्धांजलि सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के पेंदी गांव में जदयू के वरीय नेता 75 वर्षीय भागीरथ प्रसाद को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि वे समता पार्टी से ही नीतीश कुमार से जुड़े थे। वे धानुक समाज में काफी लोकप्रिय थे। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रेम, सुनील कुमार, धर्मराज कुमार, प्रेम प्रकाश, प्रेम रंजन, डब्लू बाबू, टुन्ना महतो, विपीन महतो, सुरेंद्र यादव, शिवशंकर कुमार, सुबोध पासवान, नरेश मांझी व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...