खगडि़या, मार्च 25 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जदयू नेता सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार से मंगलवार को एक कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह मिले। इस दौरान निशांत कुमार ने जिले समेत पूरे राज्य में जदयू के संगठन के मजबूती कोलेकर प्रयास तेज क रने समेत एनडीए की सरकार में किए जा रहे विकास कार्यों के प्रचार प्रसार करने की बात कही। कहा कि हर व्यक्ति तक सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रचार प्रसार हो। जिससे जरूरत मंद लोग सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। वहीं जदयू के प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के संकल्प को पूरा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि निशांत कुमार निश्चित रूप से अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नक्से कदम पर चलकर सूबे के विकास में अपनी अहम भूमिका आने वाल...