गोपालगंज, अप्रैल 25 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता । जदयू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला बीस सूत्री सदस्य रहे भृगुआश्रम सिंह कुशवाहा के निधन पर बैकुंठपुर के जदयू कार्यकर्ताओं में शनिवार को शोक की लहर दौड़ गई। प्रखंड के खोरमपुर में जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अभय पांडेय के पैतृक आवास पर आयोजित शोक सभा में जदयू नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में संतोष दास, डा.प्रिंस कुमार, मुकुन सिंह, शंभूनाथ सिंह, अनिरूद्ध सिंह, उमेश कुशवाहा, डा.हरेंद्र सिंह, बच्चा सिंह, मो रिजवान, एआर रहमान पप्पू, श्रीअवतार सिंह, अंकेश पाठक सहित कई जदयू कार्यकर्ताओं शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.