जदयू नेता के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, रील बना रहे 3 बच्चे बाल-बाल बचे; खौफनाक VIDEO
एक संवाददाता, अगस्त 23 -- अमित कुमार, वजीरगंज। बिहार के गयाजी जिले में छत पर रील बनाने के दौरान तीन बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। यह वजीरगंज बाजार स्थित घटना जनता दल यूनाइटेड (JDU) के स्थानीय नेता रंजीत कुमार पांडे के घर की है। जदयू नेता ने बताया कि उनका बेटा और उसके साथी रविवार दोपहर को घर की छत पर बारिश के दौरान वीडियो बना रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ। बिजली घर की छत पर जा गिरी। गनीमत रही कि तीनों बच्चे बहुत करीब से बाल-बाल बच गए। यह घटना कैमरे में भी कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वजीरगंज बाजार स्थित जदयू नेता रंजीत पांडे के घर की छत पर हुए वज्रपात से नुकसान पहुंचा है। छत पर बजरंगबली की ध्वजा और उसका स्थापना स्थल क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए वज्रपात से परिजन और आस-पड़ो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.