किशनगंज, जनवरी 24 -- किशनगंज। किशनगंज जिले के खगड़ा मेला परिसर में गुरुवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला महासचिव एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मकसूद अंसारी उर्फ अनवर के अपहरण का प्रयास किया गया। हथियार से लैस करीब 25 से 30 बदमाशों ने मेला क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस के समय पर पहुंचने से जदयू नेता की जान बच सकी, जबकि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि जदयू नेता का आवेदन मिला है, पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकसूद अंसारी, जो वार्ड संख्या 32 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भी हैं, खगड़ा मेला के उद्घाटन के बाद प्रतिदिन की तरह 22 जनवरी की रात मेला परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान थिएटर के पास...