बांका, मार्च 2 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: रविवार को शहर के तुलसी विवाह भवन में जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी जिला पर्यवेक्षक संतोष साहनी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारिका मिश्रा द्वारा की गई। दोनों पदाधिकारियों की उपस्थिति में नामांकन से लेकर आगे की प्रक्रिया तक सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इधर जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें वर्तमान जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह के अलावा मनोज सिंह, संजय मंडल और वीरेंद्र आजाद शामिल रहे। द्वारिका मिश्रा ने बताया कि चुनाव के दौरान सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बनने के कारण चारों प्रत्याशियों के नाम अंतिम निर्णय के लिए मान...