अररिया, मार्च 2 -- अररिया, निज संवाददाता जदयू के सांगठनिक चुनाव की कड़ी में रविवार को जिला अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी गहमागहमी रही। जिला मुख्यालय स्थित महिला कॉलेज परिसर में जदयू जिला अध्यक्ष पद का चुनाव होना था। अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति नहीं बन पाने के कारण नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। पार्टी नेताओं ने कुल 26 नेताओं ने जदयू जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की। नामांकन पत्रों की जांच में 17 नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया।जबकि एक प्रत्याशी मो जियाउल्लाह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। शेष बचे आठ प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत किया गया। एक बार फिर आम सहमति बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन आम सहमति नहीं बनी। लिहाजा जदयू जिला अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव स्थगित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को निर्णय लेने...