कटिहार, मार्च 1 -- कटिहार। निज संवाददाता जद‌ यू महानगर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष का चुनाव पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार एक मार्च को पॉलिटेक्निक कॉलेज के नजदीक चौहान प्लेस में होगा। यह जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महानगर के चारों सेक्टर अध्यक्ष सहित हर सेक्टर से 15 सदस्य अध्यक्ष सहित वोटर शामिल होंगे। उसी के साथ पूर्व नगर अध्यक्ष और विधायक एवं जदयू के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। निर्वाची पदाधिकारी नरेश शर्मा एवं पर्यवेक्षक नौशाद आलम ने शांतिपूर्ण चुनाव और आपसी प्रेम से चुनाव कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने सभी वोटरों एवं प्रत्याशियों से समय पर पहुंचने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...