मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जगद्गुरु पद्मविभूषण स्वामी श्रीरामभद्राचार्य का जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने अपने गोशाला रोड, आदर्श लेन स्थित आवास पर अभिनंदन किया। जगद्गुरु ने इस दौरान उनके परिवारजनों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। मौके पर नीतेश कुमार, भृगु बाबू, संचित शाही, गोपाल शाही, कुंदन शांडिल्य, राजा, दीपक, जीतू, बमबम बाबू, साकेत कुमार आदि थे। उधर, रामजानकी मठ के नवनियुक्त महंत दीनानाथ दास के आवास पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जगदगुरु का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.