मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- सकरा/मुरौल, हिटी। मुजफ्फरपुर जदयू जिलाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अनुपम सिंह को बधाई दी है। कहा कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से जिले में पार्टी और मजबूत होगी। बधाई देने वालों में सकरा विधायक आदित्य कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, पूर्व सकरा प्रखंड अध्यक्ष शम्भु शरण मिश्र, सकरा अध्यक्ष साधु शरण कुशवाहा, सरोज मिश्रा, जदयू के मुरौल प्रखंड अध्यक्ष रघुवीर पटेल, सुरेश भगत, जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य अनिल कुमार राम, पूर्व मुखिया शशि भूषण पासवान, संजय पासवान, संजय कुमार, यशवंत कुमार सिंह, रंजना पटेल, सविता सहनी आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...