खगडि़या, मार्च 2 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जदयू जिलाध्यक्ष पद को लेकर रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव की प्रक्रियाएं अपनाई गई, लेकिन सात उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद रविवार को आमसहमति नहीं होने के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया। जिलाध्यक्ष पद पर अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। निर्वाचन की प्रक्रिया प्रदेश नेतृत्व द्वारा अधिकृत जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू झा एवं जिला पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह की निगरानी में शुरु की गई। कार्यक्रम में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल तथा विभिन्न प्रखंडों से चयनित डेलिगेट्स उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष पद के लिए सात नेताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इनमें ...