भागलपुर, मार्च 23 -- प्रखंड के दियारा क्षेत्र के सोनू टोला कचहरिया विषहरी स्थान प्रांगण में जदयू के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता का लोगों ने स्वागत किया। समारोह प्रखंड जदयू सचिव मनोज कुमार सुमन, पंचायत अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जदयू सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना है। मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष रविशंकर सिन्हा, राज्य खाद्य आयोग के सदस्य महादेव मंडल, मुखिया प्रतिनिधि सुकेश यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...