सीवान, सितम्बर 29 -- सीवान, हिसं। जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ की प्रदेश कमेटी में सीवान को महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रतिनिधित्व मिला है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एलबी सिंह की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची में जिले के सात लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इनमें तीन चिकित्सकों को प्रदेश उपाध्यक्ष, दो को प्रदेश महासचिव और दो को प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए चिकित्सकों में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सीबी मिश्रा और डॉ. रोहित कुमार सिंह शामिल हैं। प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी पाने वालों में डॉ. श्वेता रानी और डॉ. संजय कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं डॉ. अमित कुमार कुशवाहा और डॉ. राजीव कुमार मिश्रा को प्रदेश सचिव बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Siwan News जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कमेटी में सीवान के डॉ. प्रदीप, डॉ. श्वेता और डॉ. संजय ...