मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को कुढ़नी स्थित एक बीएड कॉलेज में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले वह शिक्षकों को सातवां वेतन दिलवाएंगे। उन्होंने जदयू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जदयू में पहले नीतीश कुमार नेता थे, अब वहां कोई नेता नहीं है। जदयू का अब कोई भविष्य नहीं है। बिहार में जदयू को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चला रहे हैं। अमित शाह का उद्देश्य जदयू को भाजपा में विलय कराना है।प्रशांत किशोर ने कहा कि वित्तरहित शिक्षकों का समस्या का समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नीतीश थे जदयू की ताकत, अमित शाह चला रहे उनकी पार्टी; अनंत-नीरज झगड़े पर प्रशांत किशोर बोले शिक्षकों को राज्यकर्मी का वेतन कागज पर मिला पर वे...