खगडि़या, जुलाई 2 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार को पुन: जनता दल(यू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा बिहार के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल(यू) लगातार मजबूत हो रही है और पार्टी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ संगठन को और सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश कुमार के अनुभवी नेतृत्व में पार्टी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी तथा बिहार के विकास और सामाजिक न्याय के संकल्प को और मजबूती मि...