छपरा, अप्रैल 24 -- छपरा, एक संदेश। जदयू के युवा नेता संतोष कुमार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन की परंपरा आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर जदयू दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश त्यागी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...